अध्याय 11, श्लोक 16
अनेकबाहूदरवक्त्रनेत्रं पश्यामि त्वां सर्वतोऽनन्तरूपम्। नान्तं न मध्यं न पुनस्तवादिं पश्यामि विश्वेश्वर विश्वरूप॥
anekabāhūdaravaktranetraṃ paśyāmi tvāṃ sarvato'nantarūpam nāntaṃ na madhyaṃ na punastavādiṃ paśyāmi viśveśvara viśvarūpa
अर्थ
हे विश्वेश्वर! मैं आपको अनेक भुजाओं, उदरों, मुखों और नेत्रों से युक्त तथा सब ओर से अनंत रूप वाला देख रहा हूँ। हे विश्वरूप! मुझे आपका न अंत दिखाई देता है, न मध्य, और न आदि।
