अध्याय 11, श्लोक 15
अर्जुन उवाच पश्यामि देवांस्तव देव देहे सर्वांस्तथा भूतविशेषसङ्घान्। ब्रह्माणमीशं कमलासनस्थ मृषींश्च सर्वानुरगांश्च दिव्यान्॥
arjuna uvāca paśyāmi devāṃstava deva dehe sarvāṃstathā bhūtaviśeṣasaṅghān brahmāṇamīśaṃ kamalāsanastha mṛṣīṃśca sarvānuragāṃśca divyān
अर्थ
अर्जुन ने कहा -- हे देव! मैं आपके शरीर में समस्त देवताओं को, अनेक प्रकार के प्राणी-समूहों को, कमल के आसन पर विराजमान ईश्वर ब्रह्मा को, सभी ऋषियों को तथा दिव्य सर्पों को देख रहा हूँ।
