अध्याय 9, श्लोक 10
मयाऽध्यक्षेण प्रकृतिः सूयते सचराचरम्। हेतुनाऽनेन कौन्तेय जगद्विपरिवर्तते॥
mayā'dhyakṣeṇa prakṛtiḥ sūyate sacarācaram hetunā'nena kaunteya jagadviparivartate
अर्थ
मेरी अध्यक्षता में प्रकृति चराचर सृष्टि को उत्पन्न करती है; इसी कारण, हे कौन्तेय, यह जगत् चलायमान रहता है।
