अध्याय 5, श्लोक 25
लभन्ते ब्रह्मनिर्वाणमृषयः क्षीणकल्मषाः। छिन्नद्वैधा यतात्मानः सर्वभूतहिते रताः॥
labhante brahmanirvāṇamṛṣayaḥ kṣīṇakalmaṣāḥ chinnadvaidhā yatātmānaḥ sarvabhūtahite ratāḥ
अर्थ
जिनके पाप नष्ट हो गए हैं, जिनका संशय मिट गया है, जो संयमी हैं और सभी प्राणियों के हित में रत रहते हैं, वे ऋषि ब्रह्मनिर्वाण को प्राप्त करते हैं।
