अध्याय 4, श्लोक 42
तस्मादज्ञानसंभूतं हृत्स्थं ज्ञानासिनाऽऽत्मनः। छित्त्वैनं संशयं योगमातिष्ठोत्तिष्ठ भारत॥
tasmādajñānasaṃbhūtaṃ hṛtsthaṃ jñānāsinā''tmanaḥ chittvainaṃ saṃśayaṃ yogamātiṣṭhottiṣṭha bhārata
अर्थ
इसलिये हे भारत! अज्ञान से उत्पन्न होकर हृदय में बैठे इस आत्मसंबंधी संशय को ज्ञानरूपी तलवार से काट डालो, योग का सहारा लो और उठ खड़े हो जाओ!
