अध्याय 4, श्लोक 31
यज्ञशिष्टामृतभुजो यान्ति ब्रह्म सनातनम्। नायं लोकोऽस्त्ययज्ञस्य कुतो़ऽन्यः कुरुसत्तम॥
yajñaśiṣṭāmṛtabhujo yānti brahma sanātanam nāyaṃ loko'styayajñasya kuto़'nyaḥ kurusattama
अर्थ
यज्ञ से बचे हुए अमृत रूपी प्रसाद को ग्रहण करते हुए वे सनातन ब्रह्म को प्राप्त होते हैं। परन्तु हे कुरुश्रेष्ठ! जो यज्ञरहित है, उसे यह लोक भी प्राप्त नहीं होता, फिर परलोक तो प्राप्त हो ही कैसे सकता है?
