अध्याय 4, श्लोक 27
सर्वाणीन्द्रियकर्माणि प्राणकर्माणि चापरे। आत्मसंयमयोगाग्नौ जुह्वति ज्ञानदीपिते॥
sarvāṇīndriyakarmāṇi prāṇakarmāṇi cāpare ātmasaṃyamayogāgnau juhvati jñānadīpite
अर्थ
कुछ अन्य साधक सम्पूर्ण इन्द्रियों की क्रियाओं और प्राणों की क्रियाओं को, ज्ञान से प्रज्ज्वलित आत्मसंयमरूपी योगाग्नि में हवन करते हैं।
