अध्याय 4, श्लोक 22
यदृच्छालाभसन्तुष्टो द्वन्द्वातीतो विमत्सरः। समः सिद्धावसिद्धौ च कृत्वापि न निबध्यते॥
yadṛcchālābhasantuṣṭo dvandvātīto vimatsaraḥ samaḥ siddhāvasiddhau ca kṛtvāpi na nibadhyate
अर्थ
जो कुछ अपने आप मिल जाए उसी में संतुष्ट रहने वाला, सुख-दुःख जैसे द्वन्द्वों से परे, ईर्ष्यारहित और सिद्धि तथा असिद्धि में समान भाव रखने वाला पुरुष कर्म करते हुए भी नहीं बंधता।
