अध्याय 3, श्लोक 10
सहयज्ञाः प्रजाः सृष्ट्वा पुरोवाच प्रजापतिः। अनेन प्रसविष्यध्वमेष वोऽस्त्विष्टकामधुक्॥
sahayajñāḥ prajāḥ sṛṣṭvā purovāca prajāpatiḥ anena prasaviṣyadhvameṣa vo'stviṣṭakāmadhuk
अर्थ
प्रारंभ में प्रजापति ने यज्ञ सहित प्रजा की रचना करके कहा - इसके द्वारा तुम समृद्ध होओगे; यह तुम्हारी इच्छित वस्तुओं को देने वाला बने।
