अध्याय 2, श्लोक 59
विषया विनिवर्तन्ते निराहारस्य देहिनः। रसवर्जं रसोऽप्यस्य परं दृष्ट्वा निवर्तते॥
viṣayā vinivartante nirāhārasya dehinaḥ rasavarjaṃ raso'pyasya paraṃ dṛṣṭvā nivartate
अर्थ
विषयों से दूर रहने वाले देहधारी के विषय तो दूर हो जाते हैं, परंतु उनके प्रति रस बना रहता है; परमात्मा का साक्षात्कार होने पर वह रस भी समाप्त हो जाता है।
