अध्याय 18, श्लोक 70
अध्येष्यते च य इमं धर्म्यं संवादमावयोः।ज्ञानयज्ञेन तेनाहमिष्टः स्यामिति मे मतिः॥
adhyeṣyate ca ya imaṃ dharmyaṃ saṃvādamāvayoḥ jñānayajñena tenāhamiṣṭaḥ syāmiti me matiḥ
अर्थ
और जो कोई हम दोनों के इस पवित्र संवाद का अध्ययन करेगा, वह ज्ञानयज्ञ के द्वारा मेरी पूजा करने वाला होगा -- यह मेरा मत है।
