अध्याय 18, श्लोक 60
स्वभावजेन कौन्तेय निबद्धः स्वेन कर्मणा।कर्तुं नेच्छसि यन्मोहात्करिष्यस्यवशोऽपि तत्॥
svabhāvajena kaunteya nibaddhaḥ svena karmaṇā kartuṃ necchasi yanmohātkariṣyasyavaśo'pi tat
अर्थ
हे कौन्तेय! अपने स्वभावजन्य कर्म से बंधे होने के कारण, जिसे तुम मोहवश नहीं करना चाहते, उसी को तुम विवश होकर करोगे।
