अध्याय 18, श्लोक 53
अहङ्कारं बलं दर्पं कामं क्रोधं परिग्रहम्।विमुच्य निर्ममः शान्तो ब्रह्मभूयाय कल्पते॥
ahaṅkāraṃ balaṃ darpaṃ kāmaṃ krodhaṃ parigraham vimucya nirmamaḥ śānto brahmabhūyāya kalpate
अर्थ
अहंकार, बल, दर्प, काम, क्रोध और संग्रह की प्रवृत्ति को त्यागकर, ममता से रहित और शांत होकर मनुष्य ब्रह्म को प्राप्त करने योग्य बन जाता है।
