अध्याय 18, श्लोक 39
यदग्रे चानुबन्धे च सुखं मोहनमात्मनः।निद्रालस्यप्रमादोत्थं तत्तामसमुदाहृतम्॥
yadagre cānubandhe ca sukhaṃ mohanamātmanaḥ nidrālasyapramādotthaṃ tattāmasamudāhṛtam
अर्थ
जो सुख शुरू से लेकर अंत तक आत्मा को मोहित करता रहता है और नींद, आलस्य तथा प्रमाद से उत्पन्न होता है, वह तामसिक कहलाता है।
