अध्याय 18, श्लोक 23
नियतं सङ्गरहितमरागद्वेषतः कृतम्।अफलप्रेप्सुना कर्म यत्तत्सात्त्विकमुच्यते॥
niyataṃ saṅgarahitamarāgadveṣataḥ kṛtam aphalaprepsunā karma yattatsāttvikamucyate
अर्थ
जो कर्म शास्त्रविधि से नियत है, आसक्तिरहित है, राग-द्वेष के बिना और फल की इच्छा न रखने वाले पुरुष द्वारा किया जाता है, वह सात्त्विक कहलाता है।
