अध्याय 17, श्लोक 19
मूढग्राहेणात्मनो यत्पीडया क्रियते तपः।परस्योत्सादनार्थं वा तत्तामसमुदाहृतम्॥
mūḍhagrāheṇātmano yatpīḍayā kriyate tapaḥ parasyotsādanārthaṃ vā tattāmasamudāhṛtam
अर्थ
जो तप मूढ़ हठ के कारण स्वयं को कष्ट देकर अथवा दूसरे को हानि पहुँचाने की मंशा से किया जाता है, वह तामसिक तप कहलाता है।
