अध्याय 11, श्लोक 3
एवमेतद्यथात्थ त्वमात्मानं परमेश्वर। द्रष्टुमिच्छामि ते रूपमैश्वरं पुरुषोत्तम॥
evametadyathāttha tvamātmānaṃ parameśvara draṣṭumicchāmi te rūpamaiśvaraṃ puruṣottama
अर्थ
हे परमेश्वर! आपने अपने बारे में जो कुछ कहा है, वह वैसा ही है। परंतु हे पुरुषोत्तम! अब मैं आपके उस ईश्वरीय रूप को अपनी आँखों से देखना चाहता हूँ।
