ಆರತೀ ಕುಂಜ್ಬಿಹಾರೀ ಕೀ
आरती कुंजबिहारी की
ಬೃಂದಾವನದ ಕುಂಜಗಳಲ್ಲಿ ವಿಹರಿಸುವ ಕುಂಜಬಿಹಾರಿ ಶ್ರೀಕೃಷ್ಣನ ಪ್ರಿಯ ಆರತಿ. ಪಲ್ಲವಿ ಮತ್ತು ನಾಲ್ಕು ಚರಣಗಳು, ಪ್ರಚಲಿತ ರೂಪದಲ್ಲಿ.
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला। श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला। गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली। लतन में ठाढ़े बनमाली, भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं। गगन सों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग, अतुल रति गोप कुमारी की॥
जहाँ ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा। स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच, चरन छवि श्रीबनवारी की॥
चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू। चहुँ दिसि गोपि ग्वाल धेनू, हँसत मृदु मंद, चाँदनी चंद, कटत भव फंद, टेर सुन दीन दुखारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
