मानुस हौं तो वही रसखानि
रसखान · 16th century
मानुस हौं तो वही रसखानि, बसौं ब्रज गोकुल गाँव के ग्वारन । जौ पसु हौं तो कहा बस मेरो, चरौं नित नंद की धेनु मँझारन ॥
अर्थ
रसखान प्रार्थना करते हैं: मनुष्य बनूँ तो ब्रज के गोकुल गाँव के ग्वालों में बसूँ; पशु बनूँ तो भले मेरा वश न हो, नंद की गायों के बीच नित चरूँ।
