अध्याय 8, श्लोक 11
यदक्षरं वेदविदो वदन्ति विशन्ति यद्यतयो वीतरागाः। यदिच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदं संग्रहेण प्रवक्ष्ये॥
yadakṣaraṃ vedavido vadanti viśanti yadyatayo vītarāgāḥ yadicchanto brahmacaryaṃ caranti tatte padaṃ saṃgraheṇa pravakṣye
अर्थ
जिसे वेद के ज्ञाता अक्षर कहते हैं, वीतराग तपस्वी जिसमें प्रवेश करते हैं, और जिसकी प्राप्ति की इच्छा से साधक ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं, वह पद मैं तुम्हें संक्षेप में बताता हूँ।
